फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी का पुत्र निकला चोर, आठ मोबाइल मिले

विज्ञापन
son of electricity worker turns thief
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी का पुत्र निकला चोर, आठ मोबाइल मिले
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद पुलिस ने बाइक सवार शातिर बदमाश को पकड़ा है। उसके पास से चोरी के आठ मोबाइल व चरस भी मिली है। पकड़ा गया आरोपी एक बिजली कर्मचारी का पुत्र है। वह साथी के साथ मिलकर बाइक पर छिनैती की घटनाएं करता है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को सूचना मिली कि बाइक सवार युवक अपने साथी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ बाइक सवार युवक को दबोच लिया, जबकि उसका भाग निकला। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ अलग -अलग कंपनियों के मोबाइल व करीब साढ़े नौ सौ ग्राम चरस मिली। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम थाना कोतवाली के बीकेडी स्थित मुन्नालाल पावर हाउस कॉलोनी निवासी शादाब मंसूरी बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास से मिले मोबाइल छिनैती के हैं। अलग-अलग स्थानों से एक साथी के साथ मिलकर छीने हैं। पुलिस ने पूछताछ कर साथी की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें