झांसी। नयागांव में बीते शनिवार पार्षद के पिता की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने भी दम तोड़ दिया है। परिजनों के मुताबिक पुत्र की हत्या के बाद से ही पिता सदमे में थे। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।
बीते शनिवार शाम थाना प्रेमनगर के आजादपुरा नगरा निवासी वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव की खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। हादसे की खबर सुनकर मृतक के पिता जयचंद्र भी सदमे में आ गए थे। बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव उनके भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू व एक अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में राजेंद्र सिंह को जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे अन्य तीन आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके।