- शराब के नशे में था धुत, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ी। मोबाइल खरीदने के लिए पैसे ने देने पर बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
निवाड़ी थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि ग्राम काशीपुरा थाना निवाड़ी में महिला सुशील कुशवाहा अपने पुत्र दीपक के साथ रहती थी। घटना 14-15 जुलाई रात्रि की है। दीपक ने शराब के नशे में अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए रुपयों की मांग की। लेकिन, मां ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। इस पर वह मां से कहासुनी करने लगा। गुस्से में उसने मां के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई। इतने पर भी बेटा दीपक नहीं माना। उसने घर में रखे सिलबट्टे से मां पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।