फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता के सामने करंट लगने से बेटे की तड़प-तड़पकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के धर्मपुरा गांव में पिता के सामने करंट लगने से जवान बेटे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पिता ने बेटे को बचाने के लिए तार को कुल्हाड़ी से काटा लेकिन, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

धर्मपुरा गांव निवासी बादाम रायकवार (28) पुत्र आसाराम निजी काम करता था। शनिवार को घर की बिजली खराब हो गई। बार-बार लाइट आ-जा रही थी। थोड़ी देर बाद बिजली सप्लाई कट गई। यह देखकर बादाम बिजली ठीक करने लगा। वह मुंह से बिजली का तार छील रहा था। तभी अचानक लाइट आ गई। करंट लगने से उसके मुंह में आग लग गई। बादाम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पिता ने कुल्हाड़ी से तार काट दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर बबीना अस्पताल पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में धन्नो (9), महक (5) और बेटा शीलू (7) है। उसके बड़े भाई ने भी चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें