कानपुर सेंट्रल एवं कानपुर ब्रिज स्टेशन के मध्य ब्रिज नंबर 110 लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते झांसी से कानपुर की तरफ जाने व आने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। यह कार्य 27 दिनों तक चलेगा।
इनमें 15023 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस 12,22,29 नवंबर व छह दिसंबर व 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस10,17,24 नवंबर व एक दिसंबर को निरस्त रहेगी। 16093 चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस 12,15,19,22,26,29 नवंबर, 3 व 6 दिसंबर तथा 16094 लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस 14,17,21,24,28 नवंबर व 1 व 5 दिसंबर को रद रहेगी। अप और डाउन की झांसी लखनऊ पैसेंजर सात दिसंबर तक निरस्त रहेगी।