फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्या का त्वरित करें निस्तारण : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। थाना प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन डीआईजी केशव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें डीआईजी ने जनसमस्याएं सुनीं और थाना परिसर का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें आईं। जिसमें ग्राम गाता निवासी मनीष कांत ने आंबेडकर पार्क से कब्जा हटवाने तथा टहरौली किला निवासी जाहर सिंह ने विपक्षियों द्वारा फंसाने की नियत से साजिश रचकर उसके खिलाफ झूठे मुकदमा लिखाने की निष्पक्ष जांच की मांग की। डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि जनता की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने थाने के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता को परखा। एलयूसीसी फ्राॅड केस, यौन अपराधों तथा महिलाओं को भगाकर ले जाने सहित अन्य मामलों में जांच करने की प्रक्रिया सहित आर्डर बुक के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके अलावा थाने से की जाने वाली 107/16 एवं 151 की कार्रवाई तथा एचएस सूची की समीक्षा कर उसे अपडेट करने व लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश कर उनकी नियमित निगरानी के लिए अधीनस्थों को आदेश जारी कर महिला हेल्प डेस्क, पुलिस आवास, रसोईघर एवं थाना परिसर में साफ-सफाई का मौका मुआयना कर प्रभारी क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय से भवन अनुरक्षण के लिए निर्गत होने वाली धनराशि व पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को फरियादियों की समस्या जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज करने, महिला हेल्प डेस्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, हर पीड़ित को सम्मान से बैठाकर समस्या सुनने, पुलिस मैस में टीनशेड लगवाकर भोजन की अच्छी व्यवस्था रखने सहित समाधान दिवस मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण त्वरित समाधान करने के लिए निर्देशित कर कस्बा के बस स्टैंड पर पैदल गश्त कर लोगों को पूर्ण सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, लेखपाल दिव्यांशु मिश्रा, अमित पटेल, संजीव गुप्ता एवं कानूनगो उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें