फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों मेें सोलर प्लांट लगाना हुआ सस्ता, करीब अस्सी हजार तक मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सौर ऊर्जा के घरेलू इस्तेमाल पर जोर दे रही है। घरेलू संयंत्र लगाने वाले भवन स्वामियों को करीब अस्सी हजार तक की सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने घरेलू सोलर प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी अनुमोदित कर दी है। सब्सिडी पर तीन किलोवाट तक के घरेलू सौर ऊर्जा सयंत्र लगा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के मुताबिक सोलर रुफ टाप सिस्टम के लिए प्रति किलो वाट के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को एक से तीन किलोवाट के लिए प्रति किलोवाट की दर से 14588 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 15 से 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से मिलेगा। यह रकम सयंत्र लग जाने के बाद उपयोगकर्ता के खाते में डीबीडी के माध्यम से भेज दिया जाएगा। संयंत्र लगवाने के लिए उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मार्च से पहले तक आवेदन करने पर सब्सिडी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें