झांसी। शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभागार में नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की आठ सौ छात्राओं को सौर लैंपों का वितरण किया गया।
डायमंड सीमेंट प्रो. हाईडलवर्ग सीमेंट के सामाजिक दायित्व के अंतर्गत नि:शुल्क वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए जिंदगी में जुनून और इच्छाशक्ति होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कुलपति डॉ. अविनाश चंद्र पांडे ने कहा कि छात्राएं अपने जीवन को प्रकाशवान बनाने में अथक मेहनत व अध्ययन करें। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि छात्राएं सामाजिक दायित्वों को भी समझें तथा कार्यक्रमों से प्रेरणा लें। इस दौरान सीडीओ संजय कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय, बीएसए सर्वदानंद, माधुरी गुप्ता, मालती गोस्वामी, विकास कुमार, दीपक कक्कड़, अखिलेश ताम्रकार, मनोज वैश्य, कुलदीप सिंह, रमाशंकर सेन, अनिल शारदा, शिवकांत चतुर्वेदी, नीरज तिवारी,
मयंक बाजपेई, केवी विजयन, सुरेश यादव, डॉ. आरके बादल, डॉ. आत्माराम बादल, परेश गुप्ता, जावेद आलम, कीर्तिवरण आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व स्वागत कंपनी के उपाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने किया व अध्यक्षता कंपनी के तकनीकी निदेशक एसके तिवारी ने की। वहीं संचालन अतुल वर्मा ने किया।