फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
ट्रेन में एक बर्थ पर दो यात्री। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी के चलते रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट के यात्रियों को सफर करने की अनुमति दे रखी है। मगर इसके बाद भी आरएसी यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। ऐसी स्थिति में एक बर्थ पर दो मुसाफिरों को बैठना और सोना पड़ता है। इससे उनके बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। रेलवे ने एक मई से अलग- अलग शहरों में फंसे श्रमिक मजदूर व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, जो 30 जून तक चलेगी। इसी तरह 12 मई से अप और डाउन तीस राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं। इनमें अप और डाउन की आठ ट्रेनें झांसी होेकर गुजर रहीं हैं। एक जून से 200 अप और डाउन की मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं। रेलवे बोर्ड ने निर्देशित किया था कि स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति मिलेगी। एक बर्थ पर एक ही यात्री सफर करेगा। आरएसी व वेटिंग लिस्ट वाले यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे। इसके बाद भी ट्रेनों में आरएससी टिकट के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति दी जा रही है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के हिसाब से ही यात्रियों को सफर करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें