दतिया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जनसंपर्क विभाग की गैलरी में एक सांप रेंगता हुआ नजर आया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला। सांप ने वापस झाड़ियों की ओर रुख कर लिया। बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न सरकारी विभागों में लगातार सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े निकल रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि परिसरों में फैली सीलन और झाड़ियों की वजह से ये जहरीले जीव आसानी से दफ्तरों के अंदर तक घुस आते हैं। संवाद