फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत संस्कार संस्कृति पब्लिक स्कूल, नगर पालिका पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम बरुआसागर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी उमा दीदी ने कहा कि नशा सिर्फ बीड़ी, तंबाकू, जुआ, शराब का ही नहीं, बल्कि मोबाइल गेम, सोशल मीडिया भी एक नशा है, जिससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रचना दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया। आरती दीदी ने सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। संस्कार संस्कृति पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. मेघा दीक्षित ने नशे का सामाजिक बुराई बताया। इस मौके पर प्रिंसी दीदी, महेश अग्रवाल व्यापार मण्डल संरक्षक, संजीव हयारण, रत्ना साहू, निधि निरंजन, पुष्पांजलि, बृजभूषण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें