फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के छह माह बाद मायके आई युवती को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी के महज छह माह बाद ही मायके आई विवाहिता की सांप के डसने से मौत हो गई। सर्पदंश का शिकार होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से गुरसराय निवासी कपूरी (23) की शादी फरवरी 2023 में छतरपुर के गंजकरारा गांव निवासी तिज्जू कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद रक्षाबंधन पर कपूरी मायके आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक तीन सितंबर को अपनी मां के साथ वह खेत पर गई थी। उसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद कपूरी अचेत होकर गिर पड़ी। घबराए परिजन अचेत हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। कपूरी की मौत की बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कपूरी ही उनकी इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें