संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उन पर दो माह का या फिर 5 हजार से ज्यादा बकाया होने पर बिजली गुल हो जा रही है। शहर में इन दिनों रोजाना 100 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
उधर, बिजली विभाग की ओर से शहर भर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। शुरुआत में अभी यह पोस्टपैड के रूप में ही कार्य करेंगे। बाद में इन्हें प्रीपेड किया जाएगा, लेकिन बकायेदारों के खिलाफ इन मीटरों से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्मार्ट मीटर से डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शहर में शुरू कर दी गई है। जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगा है और उनका बिजली का बकाया है तो अफसर कार्यालय में बैठकर उनके घर की बिजली गुल कर दे रहे हैं। अभी शहर में 26 हजार मीटर लगाए गए हैं। सभी घरों में यह मीटर लगने हैं। - चंद्रजीत प्रसाद, एसई नगर, विद्युत वितरण मंडल, झांसी