फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू के सभी विभागों में नए शिक्षा सत्र से चलेगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। बीयू परिसर में संचालित 37 विभागों में नए शिक्षा सत्र से स्मार्ट क्लास चलना शुरू होगा। सभी विभागों में स्मार्ट क्लास रूम बनाना शुरू हो गया है।



बीयू के कुछ विभागों को छोड़ दें, तो कहीं भी स्मार्ट क्लास रूम नहीं है। बीयू ने कई विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा, नवाचार और शोध को लेकर एमओयू कर लिया है। इसके चलते बाहरी शिक्षकों से छात्र-छात्राओं के पढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा तभी संभव है, जब स्मार्ट रूम होंगे। इससे शिक्षक अपने संस्थान से सीधे विद्यार्थियों से जुड़ेगा और पढ़ाई के अलावा शोध व नवाचार के बारे में बता सकेगा। इसके लिए बीयू ने प्रत्येक विभाग में स्मार्ट क्लास रूम बनवाने का फैसला लिया है। इसके अंदर बड़ी एलईडी, इंटरनेट कनेक्शन, रिकॉर्डिंग आदि की सुविधा होगी।
विज्ञापन


कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि मई तक सभी विभागों में स्मार्ट क्लास रूम बनकर तैयार हो जाएंगे। नए शिक्षा सत्र से इन क्लास रूम में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें