फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी : वोटिंग में पिछड़ी वीरांगना की नगरी

Thu, 19 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी की ऑनलाइन रेस में झांसी काफी पीछे है। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के पहले चरण में चुने जाने वाले बीस शहरों के लिए हो रही वोटिंग में झांसी को अब तक मात्र 150 वोट ही मिले हैं, जो अन्य शहरों के मुकाबले काफी कम हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के लिए शहरों के चयन में योजनाओं के ले आउट के साथ - साथ ऑनलाइन वोटिंग का काम भी चल रहा है। देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के पहले चरण बीस शहरों को चुना जाना है, इसके लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन वोटिंग जारी है। ऑनलाइन वोटिंग में इंदौर सबसे आगे है। इंदौर को 1,06,000 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर 1,02,000 वोट के साथ भोपाल है। पूना 95,000 वोटों के साथ तीसरे व 65,000 वोटों के साथ आगरा चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर 19000 वोटों के साथ सहारनपुर है। ऐसी स्थिति में झांसी को मिले 150 वोट काफी कम है।

अफसर भले ही कितनी ही अच्छी कार्य योजना तैयार कर लें, लेकिन वोटिंग में झांसी पिछड़ गई तो पहले चरण में उसका स्मार्ट सिटी में चयन नहीं हो पाएगा।
बॉक्स

25 तक है मौका
भारत सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर 25 नवंबर तक ऑनलाइन वोट डाले जाएंगे। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि लोग अपने स्मार्ट फोन अथवा ईमेल से वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर वोट दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से झांसी के लिए अधिक से अधिक वोट देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वोट देने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर वह नगर निगम के आईटी प्रभारी राकेश साहू से मोबाइल नंबर 8808053895 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें