फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: न चुनी गई झांसी, न काशी

Fri, 29 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में देखने का ख्वाब सजाए महानगर वासियों को झटका लगा है। झांसी तो दूर स्मार्ट सिटी मिशन योजना के टॉप 20 शहरों में प्रदेश के एक भी शहर का चयन नहीं हुआ है। योजना में चयन के लिए करीब तीन माह तक मशक्कत करने वाले नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में निराशा का माहौल है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जब स्मार्ट सिटी योजना की घोषणा की थी तो किसी को झांसी के चयन की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जिस गति से नगर निगम ने योजना के लिए काम किया, लोगों को उम्मीद बढ़ने लगी थी कि झांसी का चयन हो जाएगा। अक्तूबर व नवंबर माह में चली जद्दोजहद में झांसी महानगर ने कई रेस में विभिन्न शहरों को पछाड़ा था।

जनसहभागिता के सभी मुकाबलों में झांसी तीसरे व चौथे नंबर पर रहा, वहीं वोटिंग में मतों के लिहाज से तीसरे नंबर पर व जनसंख्या के सापेक्ष मिले वोटों में पहला स्थान हासिल किया था। जिस समय वोटिंग का परिणाम आया था तब महानगर वासियों व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्वास हो गया था कि टॉप 20 में झांसी का चुना जाना तय है।
विज्ञापन


नगर निगम के अफसरों का कहना था कि झांसी के लिए योजना बनाने वाली एनके विल्टकॉन कंपनी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए कार्य योजना बना रही है। लोगों को उम्मीद थी कि झांसी और काशी दोनों का चयन उत्तर प्रदेश से टॉप 20 के लिए होगा। लेकिन, बृहस्पतिवार को जब परिणाम आया तो सूची में झांसी और काशी तो दूर यूपी का एक भी शहर शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें