फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 में पूरे हो सके तीन काम, नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
smart cirty jhansi
विज्ञापन
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा की। इस दौरान स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित 63 कामों में से महज तीन काम पूरे होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही अफसरों को कड़ी हिदायत देते हुए समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय ने बैठक के दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी में झांसी का चयन 2017 में हुआ था। इसके तहत एक हजार करोड़ रुपये से 63 परियोजनाओं पर काम किया जाना है। यह बहुत शर्मनाक है कि तीन साल में महज तीन काम पूरे हुए हैं। उन्होंने अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए 16 परियोजनाओं पर चल रहे कामों को समय से पूरा किया जाए। इसमें कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की सालाना रैकिंग जारी होने वाली है।
इसमें हर हाल में स्थिति सुधरनी चाहिए। नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान परियोजनाओं में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कामों को पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि मौजूदा समय में 16 परियोजनाओं पर 374.87 करोड़ रुपये की लागत से काम कराए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी एसके गर्ग समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें