फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुखी जीवन का आधार, छोटा व स्वास्थ्य परिवार’

Wed, 12 Jul 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अंतर्गत जनपद स्तरीय रैली, गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली में ‘सुखी जीवन का आधार, छोटा और स्वास्थ्य परिवार’ समेत कई नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने किया। रैली मुक्ताकाशी मंच से शुरू होकर जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा से गुजरते हुए पुलिस अस्पताल पर समाप्त हुई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, कर्मचारी, आशाएं, एएनएम और स्कूलों के विद्यार्थियों ने बैनर, पोस्टर, तख्तियां लेकर जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूकता के नारे लगाए। गोष्ठी में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसबी मिश्रा ने कहा कि चाहे रेलवे स्टेशन हो या चिकित्सालय, चाहे नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की संख्या हो हर जगह लंबी-लंबी कतारें मिलेंगी। जोकि, जनसंख्या वृद्धि का परिचायक है। इससे परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। लाभार्थी परिवार नियोजन संबंधी अस्थाई व स्थाई साधनों की सेवाएं ले सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है लेकिन पुरुष का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस कार्यक्रम में सभी पुरुषों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। डॉ. एनके जैन ने रैली में हिस्सा लेने वालों का आभार जताया। डॉ. वीके जैन, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिराज सिंह, सिद्ध गोपाल त्रिवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें