फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी इलाइची के दाम भी चढ़े

विज्ञापन
eliechi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। स्वाद के लिए हर घर में इस्तेमाल की जाने वाली छोटी इलाइची के दामों में अचानक तेजी आने से यह अब आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। एक महीने के भीतर ही छोटी इलाइची के  दामों में बारह सौ रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ। दाम बढ़ने से कारोबारी भी छोटी इलाइची के कारोबार करने में हिचक रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में इलाइची की आवक केरल से होती है। आवक कम होने व खपत अधिक होने के कारण छोटी इलाइची के दाम सांतवें आसमान पर हो गए हैं। व्यापारियों के अनुसार इस वर्र्र्र्र्र्र्ष छोेटी इलाइची का उत्पादन बारिश की कमी से लगभग 25 फीसदी प्रभावित हुआ है जिसका सीधा असर दामों पर दिखाई देने लगा है। केवल एक महीने के भीतर ही इलाइची के दाम भाव से दोगुने हो गये है। ग्यारह सौ रुपये प्रति किलो बिकने वाली इलाइची तीन हजार रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
 भाव बढ़ने से छोटी इलाइची धीरे-धीरे लोगों के जायके से दूर होती जा रही है। दाम बढ़ने से कारोबारी भी अब इसका व्यापार करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि छोटी इलाइची को पसंद करने वाले लोग भी लगातार बढ़ते दामों से हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना है दाम के बढ़ने से इलाइची लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। व्यापारियों के अनुसार आगे और भी दाम बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें