फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर चल रहे काम, अफसर परेशान

विज्ञापन
jhansi railway station - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने के लिए शुरू किए गए नवीनीकरण के काम धीमी गति से चल रहे हैं। बार- बार कहने के बाद भी ठेकेदार काम में तेजी नहीं ला रहे हैं। उनकी इस कार्य प्रणाली से रेल अफसर परेशान हैं। यात्रियों को भी सुविधाओं का वक्त पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर 10 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के काम चल रहे हैं। इनमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर परिवर्तन होना है। दिसंबर 2018 तक नवीनीकरण काम पूरे होने थे, लेकिन धीमी गति के कारण यह संभव नहीं हो सका। प्लेटफार्म एक व दो- तीन पर पुराने पत्थरों के टाइल्स को हटाकर ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम एक साल से चल रहा है। ठेकेदार ने जगह- जगह प्लेटफार्म को उखाड़ रखा है, लेकिन काम रुक- रुक कर होने से यात्रियों को संभलकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के पास सामान्य महिला व पुरुष के अलग- अलग वेटिंग रूम को एक करने का काम होना है। तीन महीने पहले इन पर ताला डाल दिया गया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इससे सामान्य दर्जे के यात्री इधर- उधर बैठने को मजबूर हैं। प्लेटफार्म दो- तीन पर नए ब्रिज पर रैंप बनना है। ठेकेदार ने प्लेटफार्म पर गड्ढे तो कर दिए, लेकिन अब काम बंद चल रहा है। इसी तरह रेलवे परिसर को सुंदर बनाने के लिए यहां स्थित वाहन स्टैंड को हटाकर जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होना है। वाहन स्टैंड हटने के बाद परिसर में अलग-अलग पाथ (रास्ते) बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


‘यह बात सही है कि ठेकेदार वक्त पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। देरी पर ठेकेदारों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने के लिए चेतावनी दी गई है।’
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।

ये भी काम होने हैं
...............................
- परिसर में पार्क का विस्तार होगा
- स्टेशन भवन का बाहरी हिस्सा और सुंदर होगा
- स्टेशन भवन में फ्लड लाइटें लगेंगी
- एग्जीक्यूटिव लाउंज की होगी स्थापना
- प्रकाशित साइनेज बोर्ड भी लगेगा।
- बुकिंग हॉल, आवागमन परिक्षेत्र बेहतर होना।
- स्टेशन क्षेत्र में लगेंगे फ्लैक्स बोर्ड
- स्टेशन परिसर में वीआईपी, ऑटो, टैक्सी लेने की अलग-अलग होगी व्यवस्था
- मॉड्यूलर वाटर कीऑस्क और वाटर एटीएम लगेंगे
- प्रतीक्षालय, विश्रामालय और शौचालयों का सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें