फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो-तीन दिन साफ रहेगा आसमान, 27 को बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में आगामी दो-तीन दिन आसमान साफ रह सकता है। फिलहाल तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। 27 फरवरी को जरूर बूंदाबांदी के आसार हैं। बृहस्पतिवार को भी झांसी में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग ने मंगलवार को आगामी तीन दिन बारिश की चेतावनी दी थी। बुधवार को बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी धूप खिल जाती तो कभी बादल छाते रहे। मगर बारिश नहीं हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब आसमान खुल सकता है। फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। 27 फरवरी को जरूर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

दो दिन में 10 डिग्री गिरा अधिकतम पारा
झांसी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। जबकि, मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। तापमान कम होने से लोगों ने फिर गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें