फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसान बाजार में बीडा का कार्यालय तैयार, जल्द होगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का कार्यालय मंडी के पास स्थित किसान बाजार में बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से कार्यालय को किसान बाजार में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर विकसित करने के लिए बीडा का गठन किया गया है। इसमें अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। पिछले लगभग दो महीने से अस्थायी रूप से बीडा का कार्यालय सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में संचालित किया जा रहा है। लेकिन, जल्द ही इसे मंडी के पास स्थित किसान बाजार में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए किसान बाजार के चार हॉल किराये पर लिए गए हैं। प्रत्येक हॉल का क्षेत्रफल 287.15 वर्गमीटर है। किसान बाजार का निर्माण होने के बाद से पिछले लगभग दस वर्षों से यह हॉल खाली पड़े हुए थे। लेकिन, अब बीडा ने इन्हें किराये पर ले लिया है। इससे मंडी परिषद को भी राजस्व मिलेगा। मंडी परिषद की ओर से अपने चारों हाॅल का किराया प्रतिमाह 3,34,580 रुपये लिया जाएगा। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से अदा करनी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि किसान बाजार में बनाया गया बीडा का कार्यालय भी अस्थायी ही होगा। इसका स्थायी कार्यालय बीडा के लिए ली जा रही जमीन पर ही बनाया जाएगा।
0000000
किसान बाजार में बीडा का कार्यालय तैयार हो गया है। जल्द सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में संचालित किए जा रहे कार्यालय को किसान बाजार में शिफ्ट कर दिया जाएगा। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ-बीडा
विज्ञापन

0000000
उद्यमियों को मिलेगी शिलान्यास पट्टिका
झांसी। 19 फरवरी को लखनऊ और झांसी में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में झांसी में 130 इकाइयों का भूमि पूजन हुआ है। अब इन सभी इकाइयों को शिलान्यास पट्टिका उपलब्ध कराई जाएंगी। इन पट्टिकाओं पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम के साथ कार्यक्रम का विवरण अंकित होगा। उपायुक्त मनीष चौधरी ने बताया कि यह पट्टिकाएं लखनऊ से आएंगी, जो उद्यमियों को दी जाएंगी। उद्यमी यह पट्टिका अपनी यूनिट में लगा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें