फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नमी से त्वचा हो रही लाल... दवाएं पड़ रहीं कमजोर, लहसुन दे रहा लाभ

Fri, 22 Mar 2024 01:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उमस और नमी से लोगाें की त्वचा लाल पड़ने लगी है। खाज-खुजली बढ़ने की समस्या लेकर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मगर अस्पताल से मिल रहीं दवाएं मरीजों को राहत नहीं दे पा रही हैं। इसके चलते जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को दवाओं के साथ लहसुन के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं।
फंगल इंफेक्शन कहने को तो त्वचा की आम समस्या है, जो नमी और पसीने से होती है। आमतौर पर लोग इसे गंभीरता से भी नहीं लेते और बाजार में मिलने वाली दाद, खाज और खुजली की क्रीम और गोलियां खा लेते हैं। जिला अस्पताल में रोज 35 मरीज फंगल इंफेक्शन की समस्या लेकर आ रहे हैं। इनमें कई मरीज तो ऐसे भी हैं, जो बीते एक साल से इलाज करा रहे हैं, लेकिन अस्पताल की दवाओं से संक्रमण दूर नहीं हो पा रहा है। स्थिति है कि डॉक्टर मरीजों को संक्रमण से प्रभावित शरीर के हिस्सों में लहसुन और सिरका लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


त्वचा जलने पर ही समाप्त होता है फंगस
मंडलीय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि फंगल इंफेक्शन जब त्वचा में गहराई तक पहुंच जाता है तो आसानी से ठीक नहीं होता। इसका स्थायी समाधान तभी संभव है, जब त्वचा का प्रभावित हिस्सा जल जाए। इसके लिए हमारे डॉक्टर मरीजों को दवाओं के साथ ही प्रभावित त्वचा पर लहसुन या सिरका लगाने की सलाह दे रहे हैं।

फंगल इंफेक्शन नमी से पैदा होने वाली समस्या है। इससे बचाव के लिए त्वचा को साफ रखें और सूती कपड़े पहनें। यदि इंफेक्शन है तो इसका स्थायी इलाज कराएं। साथ ही प्रभावित हिस्से पर लहसुन या सिरके को लेप की तरह इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. दीपशिखा, चर्मरोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।


जिला अस्पताल में फंगल इंफेक्शन के लिए यह हैं दवाएं
फंगल इंफेक्शन के लिए जिला अस्पताल में फ्लुकोनाज़ोल टेबलेट, सिट्रीजि़न टेबलेट, लेवो सिट्रीजि़न टेबलेट, क्लोट्रिमेज़ोल ऑइंटमेंट और मीकोनाज़ोल ऑइंटमेंट उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें