फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से पहले बताईं बारीकियां

Thu, 20 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में हुए अधिष्ठापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पूर्व उससे जुड़ी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स की भारी भीड़ उमड़ने के चलते दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में बताया गया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सात सितंबर से तीन अक्तूबर तक विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ उनके क्षेत्रों से जुड़ीं जानकारियां देंगे। प्री फाइनल वाले विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल, फाइनल वालों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू से संबंधित बारीकियां समझाईं जाएंगी। शैक्षणिक परीक्षाओं की तर्ज पर ही इंटरव्यू में बैठने के लिए छात्रों को 75 फीसदी उपस्थिति आवश्यक है।



आईक्यूएसी प्रभारी डा. यशोधरा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में अक्तूबर से फरवारी माह तक प्लेसमेंट के लिए कंपनियों को बुलाया जाना है। इस बार और बेहतर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर ड्रीम यूनी कंपनी के एक्सपर्ट्स ने छात्र-छात्राओं को अहम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि बुधवार को विद्यार्थियों की बड़ी तादाद उमड़ने पर सुबह साढ़े ग्यारह से एक बजे तक आईईटी बिल्डिंग में और दोपहर एक से दो बजे तक कांफ्रेंस हॉल में दो चरणों में कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान बीटेक, एमबीए, एमबीए (एफएम), एमबीए (आईबी), एमएफसी, बीकॉम, बीबीए, बीफार्मा, डी फार्मा, एम फार्मा, एमसीए, बीसीए के करीब पांच सौ स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें