फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह जोड़ों ने ली साथ जीने की शपथ

Mon, 18 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chatriy smaj, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल बन गया। इस दौरान 16 जोडे़ विवाह बंधन में बंधे।  
विज्ञापन

चेन्नई से आए हारुन अंसारी ने कन्या का दान करते हुए एक जोड़े के विवाह का उत्तरदायित्व निभाया, वहीं पारीछा थर्मल पावर प्लांट के महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने भी एक कन्या के  विवाह का पूर्ण दायित्व उठाया। कार्यक्रम के अंतर्गत दूल्हों की सामूहिक बारात रानी लक्ष्मी बाई पार्क से निकाली गई, जिसमें दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर गाजेबाजे के साथ निकले। बाराती बैंड व डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। बारात विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के पश्चात मुक्ताकाशी मंच पर पहुंची, जहां मुक्ताकाशी मंच पर जोड़ों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई। मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर नव दांपत्य जीवन में प्रवेश लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि समाज में छोटे - बडे़ का अंतर समाप्त किया जाए तथा सभी एक मंच पर आएं तथा समाज को संगठित करें। ऊर्जा विभाग के चीफ इंजीनियर आरके सिंह ने कहा कि समाज के युवा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के  खिलाफ आगे आएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक रश्मि आर्य,  समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, डीपी सिंह गौर, अवधेश प्रताप सिंह राठौर, चंद्रभान सिंह बुंदेला, तेज सिंह दाऊ, रुद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें