फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साढ़े सोलह हजार परिवारों को ज्यादा देना होगा पानी का बिल

Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बराठा बेसिन पेयजल परियोजना के दायरे में आने वाले लगभग दस हजार घरों से जलकर व 6600 घराें से पानी का बिल लिया जाएगा। इनसे एक दिसंबर 2023 से बढ़े हुए दर से कर वसूली की जाएगी।विभाग ने बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। सबसे पहले बड़े व व्यावसायिक बकायेदारों तक बिल पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महानगर में संचालित बराठा बेसिन परियोजना को दिसंबर 2023 में जल निगम ने जलसंस्थान को हैंडओवर किया है। इस परियोजना के तहत 6600 घरों में कनेक्शन किए गए हैं। अब तक इन परिवारों से महज 120 रुपये प्रतिमाह ही बिल लिया जाता था। वहीं इस परियोजना से जुड़े 10 हजार घर ऐसे हैं, जहां कनेक्शन नहीं हैं। अब इन 10 हजार भवन स्वामियों से भी जलकर की वसूली की जाएगी। इनसे जलकर नगर निगम के हाउस टैक्स के वार्षिक मूल्यांकन (एआरबी) के 12.5 प्रतिशत की दर से वसूला जाएगा। अब विभाग ने उपभोक्ताओं से बिल वसूली करने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक एक दिसंबर से यह व्यवस्था लागू की गई। उपभोक्ताओं को बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों के लोग होंगे प्रभावित
महानगर के कोछाभांवर, गेड़ा कॉलोनी, गुरु विहार कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, करगुवांजी और सिंधी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को बढ़ा हुआ जलकर व जलमूल्य चुकाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें