झांसी। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट समेत छह स्पेशल सवारी गाड़ियों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इनके फेरे बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी। यह सभी गाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय से संचालित होंगी।
रेल अफसरों के मुताबिक सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी (04124/04122) 30 मार्च तक 9 फेरे लगाएगी जबकि सिंकराबाद से चलने वाली गाड़ी 31 मार्च तक चलेगी। यह गाड़ी भी 9 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04124 झांसी स्टेशन पर रात 10.10 मिनट पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09117) सूरत-सूबेदारगंज एक्सप्रेस के फेरे 23 दिसंबर से बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया गया। इस दौरान वह कुल दो अतिरिक्त फेरे लगाएगी। दादर-बलिया एक्सप्रेस (01025) के फेरे 16 दिसंबर से बढ़ाकर 30 दिसंबर तक किया गया है। यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह सात अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बलिया-दादर एक्सप्रेस (01026) के फेरे 18 दिसंबर से बढ़ाकर एक जनवरी तक कर दिया गया है। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (01027) के फेरे 17 दिसंबर से बढ़ाकर 31 जनवरी तक किया गया है। गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस(01028) 19 दिसंबर के बजाय अब 2 जनवरी तक चलेगी। यह गाड़ी कुल 9 फेरे लगाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक यह गाड़ियां पूर्व निर्धारित समय पर ही चलाई जाएंगी।