फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांसें थमने के बाद भी छह हजार से अधिक वृद्ध लेते रहे पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वृद्धा पेंशन के सत्यापन के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पेंशन धारकों की पड़ताल के दौरान छह हजार से अधिक ऐसे पेंशन धारक सामने आए हैं जो मृत्यु हो जाने के बाद भी पेंशन के हकदार बने हुए थे। सत्यता सामने आते ही विभागीय अफसरों के होश उड़ गए हैं। मृत पेंशन धारकों के खातों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

साठ साल से अधिक आयु के निराश्रितों को सरकार द्वारा एक हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन के रूप में दिए जाते हैं। योजना के तहत जिले में 66 हजार से अधिक वृद्धाओं को पेंशन का लाभ दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के समस्त पेंशन धारकों का केवाईसी कराने के साथ ही सत्यापन किया जा रहा है। विभाग द्वारा सत्यापन के दौरान जिले के छह हजार से अधिक पेंशन धारक ऐसे पाए गए हैं जिनकी मौत हुए काफी समय बीत गया है। लेकिन परिजनों एवं अन्य रिश्तेदारों द्वारा सूचना नहीं देने पर विभाग द्वारा लगातार पेंशन की धनराशि खाते में भेजी जाती रही है। जांच में खुलासा होने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा खातों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि पेंशन की धनराशि खाते में ही है या किसी व्यक्ति द्वारा निकाल ली गई है।
समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिले के सभी पेंशन धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान छह हजार से अधिक वृद्ध मृत पाए गए हैं। मृत पेंशनधारकों की पेंशन पर रोक लगा दी गई हैं। खातों से रकम की रिकवरी के साथ ही खातों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें