फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्नातक एमएलसी चुनाव में छह और प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
कमिश्नरी में प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी से प्रयागराज क
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी समेत छह ने सोमवार को दाखिल किए पर्चे, अब तक 10 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

आज नामांकन का आखिरी दिन, पांच मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी दाखिल करेंगे दूसरा सेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सोमवार को छह और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर भी शामिल हैं। उन्होंने आयुक्त न्यायालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही अब तक कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ चुके हैं।
स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में कुछ और प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। सोमवार को उरई निवासी भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के अलावा कौशांबी निवासी निर्दलीय शैलेश सिंह, झांसी के टहरौली निवासी निर्दलीय शिवशंकर पटेल, प्रयागराज निवासी निर्दलीय दीपक कुमार द्विवेदी, झांसी के मसीहागंज निवासी निर्दलीय केशवकांत शर्मा और प्रयागराज निवासी निर्दलीय प्रभा यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन


आज पांच मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर मंगलवार को नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल करेंगे। इसके लिए मुक्ताकाशी मंच पर सुबह 11:45 बजे नामांकन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें झांसी के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल और राज्यमंत्री कृष्णा पासवान शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है।
विज्ञापन


सपा एमएलसी ने जमा किए दो और सेट, निर्दलीय ने थामा पार्टी का दामन
सपा एमएलसी एवं प्रत्याशी मान सिंह यादव ने सोमवार को नामांकन पत्र के दो और सेट जमा किए। वहीं, बृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले धनंजय कुमार ने अब पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर दूसरा सेट दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें