फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटी की शादी से छह दिन पहले झपकी ने ले ली मायके जा रही मां की जान, मांगने जा रही थीं शगुन का भात

Mon, 15 May 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महिला देवर के साथ बाइक से जा रही थीं। रास्ते में झपकी आ जाने से वह चलती बाइक से गिर पड़ीं। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बेटी की शादी से छह दिन पहले उसकी मां की हादसे में मौत हो गई। वह देवर के साथ शगुन का भात मांगने के लिए मायके जा रही थी। रास्ते में झपकी आ जाने से वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पंडोखर के नटर्रा गांव की रहने वाली सरला दोहरे (47) पत्नी महेंद्र की छोटी बेटी रोशनी की 21 मई को शादी होनी है। बेटी का भात लेने के लिए सरला को उरई अपने मायके जाना था। रविवार सुबह वह अपने देवर कुलदीप के साथ बाइक से उरई के लिए रवाना हुई। कुलदीप के मुताबिक जैसे ही वह लोग चिरगांव के बांगरी गांव पहुंचे, पिछली सीट पर बैठी भाभी को झपकी आ गई। वह चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़ीं। उनके सिर पर गहरी चोट आ गई। खून से लथपथ सरला को पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दुल्हन की मां की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में मातम छा गया। घर में शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी सरला पर ही थी। पति महेंद्र कुछ दिन पहले ऑपरेशन होने की वजह से बिस्तर पर हैं। सरला ही परिवार का पालन-पोषण करती थी लेकिन, उसकी मौत से परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें