इनके अलावा, वार्ड-14 खुशीपुरा द्वितीय से अतुल (29), वार्ड-4 खुशीपुरा प्रथम से रीना राय (36), वार्ड-33 ओरछा गेट के बाहर द्वितीय से राहुल कुशवाह (30), वार्ड-13 कोछाभांवर से पूजा (30), वार्ड-22 बिजौली से रिंकू (39), वार्ड-7 कछियाना पुलिया नंबर नौ से राजकुमारी (33), वार्ड-18 तालपुरा द्वितीय से विनीता ठगले (30), वार्ड-10 नैनागढ़ दक्षिण प्रथम से रश्मि अहिरवार (27), वार्ड-32 पिछोर से विष्णु (34) को पार्षद चुना गया है।
इसी तरह, वार्ड-47 तलैया से पि्रयंका साहू (35), वार्ड-45 छनियापुरा से अर्चना राय (31), वार्ड-1 हंसारी गिर्द प्रथम से महेंद्र यादव (35), वार्ड-3 भट्टागांव से अमित राय (31), वार्ड-8 नई बस्ती प्रथम से प्रवीण कुमार लखेरा (33), वार्ड-34 नई बस्ती द्वितीय से पंकज (30), वार्ड-31 लहर गिर्द द्वितीय से रितिका (29), वार्ड-11 बाहर सैंयर गेट से प्रदीप कुमार (32) जीत हासिल करके नगर निगम सदन पहुंचे हैं।
इन युवाओं पार्षदों के अलावा, वार्ड-9 हंसारी गिर्द द्वितीय से राखी सिंह (30), वार्ड-50 डडियापुरा प्रथम से मोनिका गुप्ता (37), वार्ड-57 सीपी मिशन कंपाउंड से मयंक श्रीवास्तव (34), वार्ड-35 नंदनपुरा प्रथम से आशीष तिवारी (38), वार्ड-55 सिविल लाइन दक्षिण भाग प्रथम से सुनील नैनवानी (37), वार्ड-29 नैनागढ़ दक्षिण द्वितीय से भरत सेन (33), वार्ड-6 नैनागढ़ से अलका श्रीवास (30), वार्ड-27 डडियापुरा द्वितीय से सुंदर (36), वार्ड-17 नंदनपुरा द्वितीय से ममता पाल (34), वार्ड-5 ईसाईटोला प्रथम से भारती अहिरवार (37), वार्ड-30 अलीगोल प्रथम से रामकुमारी यादव (40) और वार्ड-15 गढि़यागांव से हरीओम शर्मा (40) पर जनता ने भरोसा जताया है।