फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितार की झंकार व तबले की थाप पर छेड़ी मधुर तान

विज्ञापन
महाराष्ट्र समाज के श्रीगणेश मंदिर में प्रख्यात सितार वादक हरविंदर शर्मा नें संतूर की धुने विखेर
विज्ञापन
सितार की झंकार व तबले की थाप पर छेड़ी मधुर तान
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को श्री गणेश मंदिर में महाराष्ट्रीय समिति द्वारा संचालित गणेश संगीत महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव दीपावली सुप्रभात का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने कथक नृत्य में गुरु स्तुति और नट भैरव राग में गायन प्रस्तुत किया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डा. हरविंदर शर्मा ने सितार पर मधुर तान श्रोताओं को सुनाई।
विज्ञापन

सितार वादन में उन्होंने पारंपरिक राग, भजन और प्रचलित गीत सुनाए। उनके साथ तबले पर संगत दिल्ली के सुमित सिंह पदम और सिद्धार्थ बनर्जी ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन रहे। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, संगीतकार समीर भालेराव, अनिल जोशी, प्राचार्या सुप्रिया खानवलकर, गजानन खानवलकर, मिलिंद देसाई, सुरेश खेर, राघव इंद्रापुरकर, भास्कर टेंगशे, शरद नाफडे, श्रीकांत व उज्ज्वल देवधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें