फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होंगे सीपरी बाजार के दुर्दिन

विज्ञापन
sipri bazaar jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीपरी बाजार के दुर्दिन जल्द दूर होंगे। यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों ओर नई सड़क डाली जाएगी। इसके अलावा पार्किंग व ऑटो स्टैंड की भी व्यवस्था होगी। इन सभी कार्यों की शनिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भूमि पूजन कर शुरुआत की।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में चार साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। इसके साथ ही ये इलाका बदहाली के आगोश में आ गया था। बीच सड़क पर ब्रिज के पिलर बनाए जाने के लिए जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे गए थे। इसके आसपास निर्माण सामग्री फैली रहती थी। इससे सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, अब पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन सड़क की दशा में कोई सुधार नहीं आया है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। दिन भर धूल उड़ती रहती है, इससे आसपास के कारोबारी परेशान रहते हैं। इसके अलावा यातायात समस्या की वजह से बाजार में ग्राहकों की आमद भी कम हो गई है। नतीजतन, यहां का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित बना हुआ है। लेकिन, अब ये स्थिति ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शनिवार को यहां भूमि पूजन हुआ। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों ओर नई सपाट सड़क बनाई जाएंगी, जिससे यातायात सुगम होगा। यहां पार्किंग की भी बड़ी समस्या है। जगह न होने की वजह से वाहन बेतरतीब ढंग से यहां-वहां खड़े रहते हैं। इससे दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके समाधान के लिए ब्रिज के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही ब्रिज के नीचे खाली जगह पर ऑटो स्टैंड भी बनाया जाएगा। पानी की निकासी के लिए नया नाला भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीडीओ कक्ष का लोकार्पण
शनिवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के नये कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि वातावरण सुखद होने से कार्य पद्धति में सुधार आता है। इससे कार्य की गति बढ़ जाती है। सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने सभी अधिकारियों को नये कक्ष का अवलोकन कराया। इस मौके पर एसएसपी डा. ओ पी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें