फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंध नदी में नहाने के लिए कूदा युवक बहा

विज्ञापन
सिंध नदी में बहे युवक की स्टीमर के जरिये तलाश की गई। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
सिंध नदी में नहाने के लिए कूदा युवक बहा
विज्ञापन

दतिया। रविवार की सुबह एक युवक सेंवढ़ा के सनकुआं धाम से निकली सिंध नदी में नहाने के लिए कूदा। तेज लहरें होेने की वजह से युवक नदी में बह गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मोटर वोटों की मदद से करीब दस किलोमीटर तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर, सनकुआं में कई दिनों से बाढ़ जैसे हालत है, लेकिन फिर भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।
जानकारी के अनुसार सोहेल (18) पुत्र पप्पू खान अपने नाना छिद्दे राइन के घर पर रहता था। रविवार को सुबह दस बजे वह चार अन्य दोस्तों के सिंध नदी पर नहाने गया था। नहाने के दौरान सोहेल अपने दोस्तों के साथ नदी पर बने बुर्ज पर से छलांग लगा रहा था। जब उसने सिर में बल नदी में छलांग लगाई तो वह पानी के नदी में बह गया। इस बीच नदी के किनारे मौजूद राजेंद्र बाथम ने उसे बचाने के प्रयास में नदी में कूदा। लेकिन, सोहेल लहरों में समा गया। सूचना मिलते ही नगर के सैकड़ों लोग नदी पर एकत्रित हुए। पानी का तेज बहाव देखकर किसी की भी हिम्मत नदी में उतरने की नहीं हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कांटा डालकर एवं आपदा राहत के स्टीमर के माध्यम से सोहेल को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे एसडीओपी नरेंद्र सिंह गहरवार और एसडीएम राकेश परमार व अन्य अधिकारियों को बुलाकर दो मोटरवोट पर एनडीआरएफ की टीम से भी तलाश कराई। साथ ही भिंड की रौन थाने पुलिस को भी बताया गया। लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। नदी पर बढ़ते जल स्तर को देखते हुए होमगार्ड एवं पुलिस के आठ जवानों की तैनाती सनकुआं पर की गई है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन की स्टीमर भी यहां रखा हुआ है। । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टीमर में ईधन नहीं था। घटना के करीब एक घंटा बाद स्टीमर स्टार्ट हो सका। पुलिस का कहना है कि नदी के विशाल क्षेत्रफल की निगरानी करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले करीब एक महीने से सिंध नदी में पानी का बहाव तेज है। सनकुआं के छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सनकुआं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें