फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोपों की गरज के बीच हुई ‘सिल्वर स्ट्राइक’

विज्ञापन
झांसी और बबीना कैंट के दौरे पर आए सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अन्य अफसरों ? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नयन ने झांसी और बबीना में व्हाइट टाइगर डिवीजन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड फायरिंग रेंज में एक्सरसाइज ‘सिल्वर स्ट्राइक’ को भी देखा। उन्होंने मौजूदा समय की चुनौतियों से निपटने के लिए यथार्थवादी प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नयन ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अतुल्य सोलंकी के साथ झांसी और बबीना छावनी के व्हाइट टाइगर डिवीजन का दौरान किया। इस दौरान व्हाइट टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विपुल सिंघल ने आर्मी अफसरों को ऑपरेशनल, सिक्योरिटी व ट्रेनिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किए गए प्रशासनिक सुधारों के बारे में बताया।
अपने दौरे के दौरान आर्मी कमांडर ने बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित फील्ड फायरिंग एक्सरसाइज ‘सिल्वर स्ट्राइक’ को देखा। इस फायरिंग अभ्यास में आर्म्ड, आर्टिलरी, मेकेनाइज्ड इंफेंट्री, एयर डिफेंस और एविऐशन की काबिलियत का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, फायर पावर को प्रदर्शित करने वाले संसाधनों तथा हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आर्मी कमांडर प्री स्टाफ कोर्स कर रहे स्टूडेंट ऑफिसर से भी मिले और उन्हें परीक्षा पास करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने को प्रोत्साहित किया। आर्मी कमांडर ने मॉडर्न वारफेयर के लगातार बदलते मानदंडों के बारे में बताया तथा ऑपरेशनल तत्परता के लिए व्हाइट टाइगर डिवीजन के सभी पदों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें