फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौन साधकों ने मऊरानीपुर में निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
मौन साधको पर पुष्प वर्षा करते पूर्व पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मऊरानीपुर। शुक्रवार को मौन साधना देवस्थान के 40 वें महायज्ञ की प्रभातफेरी नदी तट पर स्थित प्रांतीय मौन साधना केंद्र से विश्व एकता के समर्थन में निकाली गई, जिसमें श्वेत वस्त्रधारी कई प्रांतों के साधकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मौन साधना प्रभारी वियोगी ओम ने बताया कि दो दिवसीय 40वां मौन साधना वार्षिकोत्सव महायज्ञ राष्ट्रीय महासम्मेलन शुरू हो चुका है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, नई दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात प्रदेश प्रभारी शामिल हुए हैं। उत्तराखंड राज्य मौन साधना प्रभारी राजर्षि विवेकानंद महाराज ने कहा कि केंद्र के इस मौन साधना महासम्मेलन में राष्ट्र के 146 केंद्रों के विद्वान सिद्ध मौन साधना साधक भाग ले रहे हैं। दिल्ली प्रभारी साध्वी साधना वियोगी ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार 48 घंटों तक कठोर सामयिक अनुशासन के साथ चलता रहेगा। महोबा अंतरराष्ट्रीय केंद्र संचालक वियोगी शाश्वत ने बताया कि 27 नए अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र ब्रिटेन, फ्रांस, हांगकांग, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, सर्विया व आयरलैंड में स्थापित किए गए हैं। झांसी जिले के प्रभारी डॉ. भवानी सिंह ने नगर के लोगों से कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें