करतब----- गुरुद्वारा तलैया के सालाना वृत महोत्सव पर रविवार को नगर कीर्तन जुलूस निकाला इसमे अमृतसर स
झांसी। गुरुद्वारा तलैया मुहल्ला में आयोजित 58वें संत सम्मेलन के अंतर्गत रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। यहां से शुरू होकर कीर्तन सुभाष गंज, बड़ाबाजार, मानिक चौक, रानी महल होते ही वापस गुरुद्वारा पहुंचा। कीर्तन में अमृतसर की प्रसिद्ध गतका पार्टी, ग्वालियर की रैन रुबाई व झांसी के सीपरी बाजार का कीर्तन जत्था शामिल हुआ। कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र सवारी भी चल रही थी। सोमवार को गुरुद्वारा में दरबार साहिब श्री अमृतसर की हुजूरी रागी भाई अमनदीप सिंह, देवेंदर सिंह, जगमोहन सिंह पटियाला वाले शाम साढ़े सात से रात दस बजे तक शामिल होंगे।