फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिजवाहा ने आईटीआई को हराया

Tue, 23 Jun 2015 12:53 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में चल रहे डे-नाइट इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में सोमवार को 15-15 ओवरों के प्री क्वार्टर फाइनल मैच हुए। सिजवाहा क्रिके ट क्लब ने आईटीआई झांसी क ो पराजित कर मुकाबले से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

प्रथम मुकाबले में आईटीआई झांसी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवरों में 66 रन बनाए, जिसमें राहुल ने 17 तो मनीष ने 13 रनों का योगदान दिया। प्रतिद्वंद्वी टीम सिजवाहा क्लब के गेंदबाज बाला ने दो ओवर में सात रन देकर 4 तो राजू ने तीन ओवरों में 14 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर सिजवाहा ने 12 ओवर में जीत दर्ज कर ली, जिसमें दीपक के 18 तो आशुतोष के 15 रन है। मैच आफ द मैच राजू को चुना गया।
इस अवसर पर आईजीसीएल के चेयरमैन डा. अनुराग सिंह भदौरिया, अंपायर संजय यादव, रमेश यादव, स्कोरर अंकुर सिंह व मीडिया प्रभारी रोहित श्रीवास्तव रहे।

मुख्यमंत्री के 29 को आने की संभावना
सूत्रों के अनुसार इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला अब 29 जून को होगा। फाइनल मुकाबले के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के  आने की संभावना है, जिसको लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें