गरौठा। श्री बांके बिहारी नरसिंह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में तालकटोरा स्टेडियम सिमरधा में खेले जा रहे सेनानी चैलेंज कप का शुक्रवार को पहला सुपर सेमीफाइनल मुकाबला गरौठा और सिजारी के मध्य खेला गया। सिजारी के कप्तान अजय ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गरौठा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 14.2 ओवर खेलकर 81 रन पर ऑल आउट हो गई। ओपनर बल्लेबाज सुमित पारूची, सोहित ने अच्छी शुरुआत की। पहला विकेट 29 रन पर गिरा। पहला विकेट गिरते ही गरौठा के विकेटों की झड़ी लग गई। हरिहर 0, सौरभ 1, शिवा रावत 0, अंकित शर्मा 1, संजय ने 22, कमलेश ने 16, सोहित ने 14 रन का योगदान दिया। आरपी सिंह ने 4 विकेट, रीतिश, जेपी हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिजारी टीम की शुरुआत भी खराब रही, 21 रन पर दो विकेट गंवा चुकी सिजारी के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए 5 विकेट खोकर 82 रन बनाकर गरौठा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। हर्षित नायक 14, अनुज मिश्रा 16, कल्लू कबूतरा ने 26 रन बनाए। विनय ने 2, अंकित, सोहित, संजय ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे आरपी सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव निरंजन जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर सुपर सेमीफाइनल का शुभारंभ किया। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, देवकी राजपूत, रामकुमार तिवारी, नरेंद्र तिवारी, हरनाथ राजपूत, सुरेश तिवारी, राजेश अहिरवार, रजनीश राजपूत, प्रमोद राजपूत, कपिल राजपूत, नीरज बलि खां, अखिलेश राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, आमिद खान मौजूद रहे। मैच की कमेंट्री एसएस बापू, शाहरुख सिमरधा ने की। एंपायर प्रशांत तिवारी, संदीप राजपूत, स्कोरर राम-भरत राजपूत रहे।