फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 77 किमी तक ऑटोमेटिक हुए सिग्नल, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी रेल मंडल में 77 किलोमीटर के रेल ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगा दिए गए हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ गई है। मार्च 2026 तक धौलपुर से बीना तक के रेल खंड को इस प्रणाली से लैस करने की तैयारी है। इसके तहत, हर एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जा रहे हैं।



ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। इससे ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाता है। इस प्रणाली के तहत हर दो स्टेशनों के बीच प्रत्येक एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जाते हैं। इसके लग जाने से ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होता ही है। इसके साथ ही ट्रेनों के आवागमन में आसानी होने से ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन की संख्या भी बढ़ जाती है। ट्रेनों की लोकेशन लगातार अपडेट होती रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। खास बात यह है कि कंप्यूटराइज्ड होने की वजह से यह प्रणाली बगैर किसी बाहरी हस्तक्षेप के काम करती है।
विज्ञापन


रेलवे के एसएंडटी विभाग की ओर से यहां रेल मंडल में यह काम चालू वित्तीय वर्ष में शुरू किया गया था। अब तक आठ रेल खंड दतिया-सोनागिर, झांसी-करारी, झांसी-बिजौली, बिजौली-खजराहा, करारी-चिरूला, चिरूला-दतिया, डबरा-अनंतपेठ और अनंतपेठ-आंतरी के बीच 77.06 किमी लंबे ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन




ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से ट्रेनों की रफ्तार के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। मार्च 2026 तक धौलपुर से बीना तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें