फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई यांत्रिक के नाम आईडीसीएल का खिताब

विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सिंचाई विभाग स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फा?
विज्ञापन
सिंचाई यांत्रिक ने जीता आईडीसीएल का खिताब
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग (आईडीसीएल) प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिंचाई यांत्रिक और सपरार ब्लू स्टार के बीच खेला गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए मैच में सिंचाई यांत्रिक की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर चार विकेट से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सिंचाई यांत्रिक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सपरार ब्लू स्टार के बल्लेबाज रवि ने 42, विवेक ने 26 और पंकज ने 22 रन बनाए। टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। सिंचाई यांत्रिक के गेंदबाज पवन यादव, षष्टेश्वरनाथ को दो-दो विकेट, हमजा को एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिंचाई यांत्रिक ने बल्लेबाज प्रशांत के नाबाद 55 रन, पवन के 25 रनों की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। सिंचाई यांत्रिक के बल्लेबाज प्रशांत को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिंचाई यांत्रिक के पवन यादव को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सपरार ब्लू स्टार के विवेक को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, आरपी यादव, अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ कुमार, विजय कुमार, पंकज कौशिक, संदीप रावत, षष्टेश्वर नाथ, राहुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मो. हमजा हुसैन, दिनेश भार्गव, विकास राय, आलोक शर्मा, अनूप दुबे, राजेश दुबे, नवनीत जोशी, वैभव वर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें