संवाद न्यूज एजेंसी
बबीना। भाजपा ग्रामीण मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र खैलार सेक्टर-2 पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रीराम सिटी स्थित महेंद्र गुप्ता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया गया। इसमें देशहित, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन दिया। इसके बाद, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरुकता संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी लक्ष्मी नारायण साहू, सेक्टर संयोजक मनोज परिहार, बूथ अध्यक्ष ओपी तिवारी, ओपी शुक्ला, उमेश प्रजापति, लक्ष्मण अहिरवार, सचिन दीक्षित, अरविंद कुशवाह आदि रहे।