संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजकीय महिला महाविद्यालय में खेले जा रहे वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन सत्र में महाविद्यालय की ओर से कबड्डी और म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
कबड्डी प्रतियोगिता में बीकॉम वर्ग की छात्राओं ने प्रथम स्थान और बीए वर्ग की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, म्यूजिकल चेयर रेस में अलीना, नैंसी और सिमरन ने जीत हासिल की। दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में क्रीड़ा चैंपियन श्वेता पाल एमए प्रथम वर्ष, उप क्रीड़ा चैंपियन बरखा सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष और हिमानी कुशवाहा एमए तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी और म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में टीम प्रभारी डॉ. अंजू लता, डॉ. ज्योति सिंह गौतम, डॉ हीरालाल ने सहयोग किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने क्रीड़ा चैंपियन और उपक्रीड़ा चैंपियन को शील्ड व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका डॉ. सपना सक्सेना ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। समापन सत्र का संचालन डॉ. सीमा श्रीवास्तव किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संजीव मिश्रा क्रीड़ा समिति सदस्य डॉ. अजय शंकर यादव, डॉ. ज्योति सिंह गौतम ने व्यक्त किया।