फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 33केवी हंसारी से शटडाउन, 5.30 घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नंदनपुरा और सीपरी बाजार सब स्टेशन से पोषित इलाकों में रविवार को साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से कई इलाकों के लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य करने के लिए बिजली विभाग ने हंसारी से आ रही 33केवी लाइन पर सुबह 10 बजे नंदनपुरा और सीपरी सब स्टेशन का शटडाउन रहा। इससे नंदनपुरा सब स्टेशन से पोषित नंदनुपुरा, ताज कंपाउंड, आवास विकास, दीनदयाल नगर, खाती बाबार, खोड़न, केके पुरी वहीं, सीपरी बाजार सब स्टेशन से पोषित रायगंज, नानकगंज, चमनगंज, मसीहागंज, सूती मिल, टंडन रोड, प्रेम गंज, सुभाष मार्केट आदि एरिया की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर तीन बजे तक जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो परेशान लोगों ने शिकायत करना शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि मरम्मत कार्य करने की वजह से तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था। काम ज्यादा होने की वजह से साढ़े तीन बजे बिजली आ सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें