फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम, मयंक, सुजाता, याशिका ने जीता गोल्ड

Mon, 14 Aug 2017 12:37 AM IST
amarujala
विज्ञापन
sport jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

जीत कुनेडो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय जीत कुनेडो प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी चुस्ती फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें गोल्ड शुभम, मयंक शाक्या, विक्की वर्मा, लगन, सुजाता, याशिका सहित कई खिलाड़ियों ने हासिल किया। 
गोल्ड मेडल पाने वाले बालक वर्ग के खिलाड़ियों में अंडर 8 वर्ग में ट्रिजल ने, अंडर 12 में आदित्य ने, अंडर 12 में उत्कर्ष ने, शुभम के अलावा विभिन्न आयु वर्ग में आरुष, अमित राय, हिमांशु, आदित्य, उत्कर्ष, गौरव ने गोल्ड जीता। सिल्वर को जॉय, सूर्यांश, बाल महेंद्र, अभय, विनय, कांस्य को सिद्धार्थ, निहाल, एलन, मंयक शर्मा ने, बालिका वर्ग में गोल्ड असना, अनामिका, शशि ने गोल्ड, सिल्वर अनव, आराध्या, नेहा, शुभ्रा, वान्या व सौम्या ने जीता। ओपन बेट में गौरव ने गोल्ड और अभय ने सिल्वर जीता।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कौशिक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, ब्रदर मणि, प्रशिक्षक एनपी प्रकाशन, वंदना शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के बाद सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। रैफरियों में मंजू शर्मा, कार्तिक नेडियारा, दीपक वर्मा, उपेंद्र कुमार, सोरेन, योगिता शाक्या, निखत फातिमा, अजय त्यागी, इशांक शर्मा रहे। इस अवसर पर विनी वशिष्ठ, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ब्रूस ली का ईजाद है ये विधा
जीत कुनैडो खेल का इजाद 1963 में ब्रूस ली ने अमेरिका में किया था। फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कौशिक के मुताबिक इस खेल को सीखने के बाद व्यक्ति विशेषकर महिलाएं कभी भी आपात स्थिति अपनी रक्षा कर सकती हैं। इसमें सामने वाले की सोच को भांप कर हमला करना सिखाया जाता हैं। इसमें ट्रैपिंग हैंड टैक्निक है, जो डिफेंस और अटैक साथ-साथ कराता है। झांसी में यह खेल वर्ष 2014 से सक्रिय है और वर्तमान में इसमें 800 बच्चे प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें