बड़ा बाजार रामलीला में धनुष तोड़ने की लीला का मंचन करते कलाकार l संवाद
- फोटो : 1
झांसी। सदर बाजार एवं बड़ा बाजार की श्री रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ लीला एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनोहारी मंचन हुआ। श्रीराम ने स्वयंवर में धनुष को भंग किया। उन्हें जनक नंदिनी सीताजी ने वरमाला पहनाई और देवताओं ने पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाए। मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार की ओर से शाम 6:30 बजे श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली जाएगी।
मंचन में महाराजा जनक के दरबार में कोई भी राजा शिव धनुष को उठा नहीं पाता है। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते है और धनुष भंग हो जाता है। जानकी जी श्रीराम को जयमाला पहना देती है। इसी समय परशुराम जी क्रोध में आते है और उनका लक्ष्मण से संवाद होता है। सदर बाजार में मंचन अवसर पर अशोक मिश्रा, मुकेश जैन, मनीष बंसल, विक्की साहू, प्रतीक ओमरे, शोभित चौरसिया आदि मौजूद रहे। इधर, बड़ा बाजार की रामलीला में मंचन अवसर पर भरत राय, राजेंद्र हयारण, संजय दोसाज, कैलाश सोनी आदि मौजूद रहे।
बाक्स
श्रीरामलीला में आज
शाम आठ बजे : श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति बड़ा बाजार में श्रीराम वनवास की लीला
बड़ा बाजार रामलीला में धनुष तोड़ने की लीला का मंचन करते कलाकार l संवाद- फोटो : 1
बड़ा बाजार रामलीला में धनुष तोड़ने की लीला का मंचन करते कलाकार l संवाद- फोटो : 1