महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में हुआ जनेऊ संस्कार।
गणेश मंदिर में उत्साह से मनाया गया ब्राह्मणों का महापर्व श्रावणी उत्सव
झांसी। महाराष्ट्र समाज के तत्वावधान में श्री गणेश मंदिर में ब्राह्मणों का महापर्व श्रावणी का उत्सव पूरे उत्साह एवं वैदिक विधि विधान से आयोजित हुआ। इसमें समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर ने सभी को होम हवन, तर्पण, पूजन कराया। उन्हें नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया और पुराने जनेऊ का विसर्जन किया। पुरोहित गजानन खानवलकर ने बताया कि यह पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। 15 अगस्त को यह आंशिक रूप से है। जबकि 14 अगस्त को पूर्ण रूप से श्रवण नक्षत्र है। ऐसे में यह पर्व बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर सचिव राहुल खांडेकर, उज्जवल देवधर, श्रीकांत तलवलकर, हरि तलवलकर, मिलिंद देसाई, शरद चांदोरकर, गोविंद जोशी, विवेक देसाई आदि मौजूद रहे।