फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रंग दे वसंती चोला...

विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति के रंग में रंग
विज्ञापन
मेरा रंग दे वसंती चोला...
विज्ञापन

झांसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को महानगर में कई कार्यक्रम हुए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीतों मेरा रंग दे वसंती चोला.., मेरा देश की धरती यह सोना उगले... पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध को भी रोमांचक अंदाज में पेश किया। इसके साथ ही सीमा पर जाते सैनिक एवं उनके परिजनों के सदस्यों के भावों को छात्राओं ने बेहद सुंदरता से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कालेज ने पहला, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज ने दूसरा और पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा इंटर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि छात्राओं की प्रस्तुति ने देश के प्रति स्वाभिमान की भावना जागृत की है। हम सभी देश की स्वतंत्रता को लेकर जागरूक और सचेत रहें। मुख्य अतिथि संग्रहालय उपनिदेशक डा. आशा पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर रजनी अग्वेकर, सुदर्शन शिवहरे, मिलन किशोर गुप्ता, इंदिरा गुप्ता, सुनील भावे, इकबाल खनूजा, अर्चना सिंह, वंशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में शारदा हिल्स कालोनी स्थित कार्यालय में अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थानीय कलाकारों ने देश भक्ति के गीत गाए, जिन्हें सुनकर श्रोताओं की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर सुभाष चौरसिया, अजय गोस्वामी, अंकुर अग्रवाल, अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, ऋषभ त्रिपाठी, महेश राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें