सनातन धर्म के सभी धर्मग्रंथों में भगवान शिव की महिमा का वर्णन है। धार्मिक मान्यता है कि भोेले नाथ की आराधना से भक्तों की जल्द ही समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सावन भगवान का प्रिय महीना है। ऐसे में उनके भक्त समूचे माह खासकर सोमवार को विभिन्न अनुष्ठान तथा पूजा आदि करते है। पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान का अभिषेक कर बेल पत्री चढ़ाते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के गुरु पूर्णिमा के ठीक अगले दिन सावन का महीना 6 जुलाई सोमवार से शुरू होगा। इसके बाद दूसरा सोमवार 13 को, तीसरा सोमवार 20 को, चौथा 27 को और पांचवां तीन अगस्त को पडे़गा। मान्यता है कि सोमवार व्रत रखने से सुखी वैवाहिक जीवन और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है।