फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॊनलाइन टैलेंट शो में प्रतिभा दिखा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन टैलेंट शो में दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन

झांसी। लॉकडाउन में भी टैलेंट प्रतियोगिताएं ऑनलाइन शुरू हो गई हैं। जिसमें झांसी के बच्चे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए बच्चे अपने डांस और गीत की वीडियो बनाकर ग्रुप में भेजते हैं। जिसका शाम को परिणाम घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

सिंधी समाज ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऑनलाइन लॉकडाउन डांस और भजन प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में झांसी समेत देश के तमाम शहरों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागी को व्हाट्सएप पर अपने भजन और डांस की तीन मिनट की वीडियो क्लिप भेजनी होती है। साथ ही प्रतियोगिता पांच से 15 साल तक के बच्चों के लिए है। आनलाइन डांस प्रतियोगिता में झांसी की सान्या हीरवानी को तृतीय और रचित पुंसी को सांत्वना पुरस्कार मिला है। प्रतियोगिता के आयोजक मंडल में कमल हीरवानी, अनिल हीरवानी, हीरा अशवानी, मीना पुंशी, खुशी खियानी, अंशिका पुंशी, माधुरी देवरानी, वसुधा प्रेमानी, नरेश गंगवानी, विनोद सचदेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें